कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने माता मनसा देवी के किए दर्शन, लिया आशीर्वाद

हवन-यज्ञ में आहुति देकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 26 मार्च। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आज पंचकूला स्थित ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा यादव ने परंपरागत तरीके से मंत्री श्याम सिंह राणा का स्वागत किया। मुख्य मंदिर में दर्शन करने के उपरांत कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुति अर्पित की।

इस अवसर पर माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh