अनिल विज ने फूंका खड़गे का पुतला, बोले ‘प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा देश’

‘चेंज द रेजीम’ के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं – अनिल विज

‘चाय बेचने वाले’ पर तंज गरीब और मेहनतकश लोगों का अपमान- विज

प्रधानमंत्री के माता-पिता को राजनीति में घसीटने पर अनिल विज ने कांग्रेस को घेरा

22 राज्यों में कांग्रेस की हार का दावा कर विज ने साधा निशाना

दिल्ली में 1 नवंबर को प्रस्तावित जुटान/रैली पर विज ने जताई आशंका, कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई, देश की जनता जागरूक- विज

Advertisement

अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-अपनी वाणी और सोच पर लगाम लगाएं

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला, 26 अक्टूबर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगें को अंबाला छावनी में पुतला फूंका और कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने बीते कल जो प्रधानमंत्री जी का अपमान किया है उनके पिताजी का नाम लेकर जो अपमान किया गया है, यह देश उसको कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि चेंज द रेजीम का नारा देकर देश में अराजकता पैदा करों, तो यह इस देश की धरती पर ऐसा नहीं होगा। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि राजनीति करिए, जरूर करिए लेकिन इस देश की संस्कृति का सम्मान भी करिए, अगर विपक्ष के लोगों ने कोई अपनी बात कहनी है तो संस्कारी तरीके से कहिए।

विज आज अंबाला छावनी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का पुतला फूंकने के उपरांत उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं और उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्री विज नारे लगाते हुए कहा कि ‘‘बदतमीज कांग्रेस, पिट गई कांग्रेस’’ –‘‘ऐ की हो गया, खड़गे मोया मोया।’’

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे देश में प्रजातंत्र है, प्रजातंत्र में भिन्न-भिन्न राजनीतिक पार्टियों का भिन्न मत होना जायज बात है सरकारों की कार्य प्रणाली की समीक्षा करना हर विरोधी दल का अधिकार है, सरकार की नीतियों को समीक्षा करना अधिकार है। श्री विज ने कहा कि लेकिन  विरोध करने का भी एक स्तर होता है, नैतिकता होती है जबकि आज कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दल सारे देश की जनता द्वारा ठुकराए जा चुके है।

देश की जनता ने 22 प्रदेशों से कांग्रेस का सफाया कर दिया – विज
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने 22 प्रदेशों से कांग्रेस का सफाया कर दिया है। देश में लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है इससे कांग्रेस पार्टी इतना बौखला गई है कि वह अपना मानसिक संतुलन को बैठी है। विज ने कहा कि यह कभी हमारे प्रधानमंत्री को कहते हैं कि यह चाय बेचने वाला है, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या चाय बेचकर अपने परिवार का पालन करना अपराध है, हमारे देश में करोड़ों लोग चाय बेचने का काम करते हैं, छापा लगाने का काम करते हैं, रिक्शा चलाते हैं, रेहडी लगाते हैं, दुकानों में मजदूरी करते हैं, कारखाने में मजदूरी करते हैं, क्या यह अपराध है, क्या वह मेहनत करके प्रधानमंत्री के पद तक नहीं पहुंच सकते। विज ने सवाल करते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री का पद केवल सोने का चम्मच मुंह में पैदा लेकर हुए राहुल गांधी जैसे लोगों का ही हक है, लेकिन कांग्रेस ऐसा करके हिंदुस्तान के करोड़ श्रमजीवियों का अपमान कर रहे हैं।

लोकतंत्र की खूबसूरती है कि इस देश में किसी भी स्तर से उठकर कोई भी व्यक्ति ऊंचे से ऊंचे पद पर जा सकता- विज 
उन्होंने कहा कि अगर वह कहते हैं चाय वाला प्रधानमंत्री बन गया, जबकि यह तो लोकतंत्र की खूबसूरती है कि इस देश में किसी भी स्तर से उठकर कोई भी व्यक्ति ऊंचे से ऊंचे पद पर जा सकता है। लेकिन विपक्ष द्वारा कभी प्रधानमंत्री की मां को गाली दी जाती है। विज ने कहा कि अभी पिछले दिनों बिहार के चुनाव हुए। कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्द कहे गए और अब तो इंतहा हो गई कि इस काले मुंह वाले मलिलकाअर्जुन खडगे ने बीते कल जो प्रधानमंत्री का अपमान किया है उनके पिताजी का नाम लेकर जो अपमान किया है यह देश उसको कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता।

मां और बाप को देवताओं के समान माना गया- विज
विज ने कहा कि ‘‘हमारे देश में मातृ देवो भवः — पितृ देवो भवः की स्थिति है अर्थात मां और बाप को देवताओं के समान माना गया है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मैं पूछना चाहता हूं की राजनीति में किसी की मां और किसी के पिताजी को खींचने की क्या आवश्यकता है, किसी के जीवनयापन पर तंज कसने की क्या आवश्यकता है क्योंकि वह साधारण परिवार से हैं। मैं खुद एक बार अहमदाबाद गया था मैं एक दुकान पर बैठा हुआ था वहां पर बिल्कुल साधारण भाव से एक सज्जन आए वह भी उसी दुकान में आकर बैठ गए, दुकानदार ने मेरा परिचय कराया और बताया कि यह नरेंद्र मोदी के भाई हैं। इतने सरल जीवन जीने वाले व्यक्ति, आम आदमी की तरह जीवन जीने वाले व्यक्ति को जिसने इस देश को ऊंचा उठाने के लिए दिन-रात एक कर दिया, को कांग्रेस द्वारा अपमानित करना ठीक नहीं है’’।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा – विज
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विदेशों में भारत को तथा भारत वासियों को आदर और सम्मान के साथ देखा जा रहा है। लगभग 35 देशों ने प्रधानमंत्री जी को अपने देश के सर्वाेच्च सम्मान से नवाजा है बल्कि एक देश के प्रधानमंत्री ने तोे नरेंद्र मोदी के पैर छुए। यह सम्मान है आज भारत मां के इस लाल का दुनिया द्वारा दिया जा रहा है। लेकिन कुछ पीटे हुए मोहरे हैं, हारे हुए मोहरे, जिन्हें जनता ने ठुकरा दिया है,  कभी ये चेंज द रेजीम कहते हैं तो कभी कुछ कहते हैं। चेंज द रेजीम के लिए हर पार्टी को जनता के पास जाना होता है, उसके लिए लोगों में जाना पड़ता है लोगों में जाओ अपनी योजनाएं बताओ हमारी योजनाओं की कमियां निकालो। लोगों के मन को जीतों और जब चुनाव आए, तो चुनाव जीतकर अपनी सरकार बना लो, इस पर कोई एतराज नहीं है।  परंतु अगर तुम चेंज द रेजीम कहो, अराजकता पैदा करो, तो यह भारत की धरती पर ऐसा नहीं होगा।

हिंदुस्तान की जनता जागरुक है और वो अपने मन और मत से वोट डालते हैं- विज
विज ने कहा कि पिछले कुछ समय से जो विपक्ष की हरकतें देखी जा रही है जैसा दिल्ली में एक तरह से दिल्ली को बंदी बनाने का काम किया गया। लेकिन  अब तो इन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली में लाखों लोग इकट्ठे करने का निर्णय लिया है जबकि 1 नवंबर को दिल्ली में सिखों का नरसंहार हुआ था और 31 तारीख को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी। तब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री बने थे उन्होंने कहा था कि जब बडा पेड़ गिरता हैं तो धरती हिला ही करती है यानि उसको तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने जायज बताने की बात की। विज ने कहा कि हमें डर है, हमें खतरा है कि एक तारीख को लाखों लोगों को इकट्ठा करके दिल्ली में लेकर जा रहे हैं तो यह चाह रहे हैं कि जैसे फ्रांस में हुआ, बांग्लादेश में हुआ, नेपाल में हुआ इस प्रकार का खून खराबा यह हिंदुस्तान में भी करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की जनता जागरुक है और वो अपने मन और मत से वोट डालते हैं। विज ने कहा कि कांग्रेस द्वारा मातम मनाया जा रहा है क्योंकि हमारे धर्म में भी 13 दिन का मनाया जाता है, परंतु इनका 13 साल का हो रहा है 13 साल पर यह मातम मना रहे है और इकट्ठे बैठ बैठ कर मना रहे है।

कांग्रेस अंग्रेजों की पार्टी है वह गोरे अंग्रेज चले गए और काले अंग्रेजों को सत्ता सौंप गए – विज 
विज ने कांग्रेस का आगाह करते हुए कहा कि मैं आगाह करना चाहता हूं कि अपनी वाणी पर लगाम लगाओ,  अपने कृत्यों और अपनी सोच पर लगाम लगाओ अन्यथा यह देश कभी माफ नहीं करेगा और न ही इस देश में ऐसे लोगों को माफ किया है। राजनीति करिए, जरूर करिए जो इस देश की संस्कृति उसका सम्मान भी करिए अगर आपने कोई अपनी बात कहनी है तो संस्कारी तरीके से कहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह जो कांग्रेस पार्टी है यह अंग्रेजों की नाजायज औलाद है। कांग्रेस पार्टी इन्होंने नहीं बनाई थी अंग्रेजों ने  1885 में बनाई थी। उन्होंने कहा कि मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि कांग्रेस किसी हिंदुस्तानी भाषा का नाम नहीं है कांग्रेस अंग्रेजी का शब्द है कांग्रेस हिंदी का शब्द नहीं है। कांग्रेस अंग्रेजी का शब्द है कांग्रेस अंग्रेजों की पार्टी है वह गोरे अंग्रेज चले गए और काले अंग्रेजों को सत्ता सौंप गए जिनकी अंग्रेजों के साथ दोस्ताना के किस्से जगजाहिर है, किताबें छपी हुई है। हमारे कांग्रेस के नेताओं के कांग्रेस की लेडी माउंटबेटन के साथ किस्से छपे हुए हैं क्योंकि यह अंग्रेजी पार्टी है और कांग्रेस अंग्रेजी का शब्द है और हिंदी का शब्द है भारतीय जनता पार्टी।

अंग्रेजों की पार्टी-कांग्रेस पार्टी, अंग्रेजों कांग्रेस गो बैक कांग्रेस पार्टी गो बैक – विज 
इस मौके पर विज ने अंग्रेजों की पार्टी-कांग्रेस पार्टी, अंग्रेजों कांग्रेस गो बैक कांग्रेस पार्टी गो बैक के नारे भी लगाए। उन्होंने कांग्रेस को फिर से नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस वालों जाकर अपने-अपने घोसलों में छुप जाओ, हम अपने गुस्से का हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों का, जो मल्लिका अर्जुन खडगे ने कल मोदी जी का अपमान किया है उसके लिए हम आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के पुतले को आग लगाकर विरोध कर रहे हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh