दिवंगत पिता पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, राजनीतिक विरोध में भाषा की मर्यादा जरूरी : डॉ. गुप्ता

खड़गे की टिप्पणी पर डॉ. अर्चना गुप्ता का पलटवार राहुल गांधी और सोनिया गांधी दें जवाब

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा और सुशासन को समर्पित किया

न्यूज़म ब्यूरो

रोहतक, 26 अक्टूबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। मार्च किशनपुरा स्थित भाजपा लोकसभा कार्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड के पास श्रीराम शर्मा पार्क तक पहुंचा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राजनीतिक मतभेद किसी के दिवंगत पिता का अपमान करने का अधिकार नहीं देते। सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल और उसके नेतृत्व की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध नीतियों, विचारों और कार्यों के आधार पर होना चाहिए। किसी के परिवार को निशाना बनाना राजनीतिक संवाद की गरिमा को ठेस पहुंचाता है।

Advertisement

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि खड़गे की टिप्पणी केवल उनके व्यक्तिगत विचार नहीं, बल्कि कांग्रेस नेतृत्व की सोच और राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती है। उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जवाब मांगते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस टिप्पणी पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा और सुशासन को समर्पित किया है। उनकी नीतियों और उनके मार्गदर्शन में किए जा रहे कार्यों के केंद्र में युवा, महिला, किसान और गरीब सहित समाज के प्रत्येक वर्ग का कल्याण है। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन, ईमानदारी और जनकल्याण को प्राथमिकता देने वाली कार्यशैली देखी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरकार के कार्यों और नीतियों पर तथ्यपूर्ण चर्चा करनी चाहिए। व्यक्तिगत टिप्पणियों से न जनता के सवालों का जवाब मिलता है और न राजनीतिक विमर्श का स्तर बेहतर होता है। प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश सचिव नागेन्द्र शर्मा, रवि बतान, एडवोकेट राजबाला, एडवोकेट विजयपाल, प्रोफेसर मदन गोयल, अक्षित दहिया, अजय खुंडिया और शमशेर खरक सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh