क्या बदले अवतार में फिर से ‘ग्रीन ब्रिगेड’ खड़ी करने की है तैयारी ?

हरियाणा विधानसभा में अनिल विज ने जताई चिंता, हरी जर्सी पहनकर घूम रहे लोगों पर मांगा स्पष्टीकरण

चण्डीगढ, 22 दिसंबर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि ‘‘नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुडा की बदली हुई परिस्थितियां तथा बदला हुआ अवतार कहीं दोबारा से ग्रीन बिग्रेड को खडा करना चाहता है, यह पूरा हरियाणा जानना चाहता है।’’

विज ने कहा कि ‘‘वे इस गंभीर विषय से चितिंत है और उसका स्पष्टीकरण चाहते हैं क्योंकि वैसे तो सभी को आजादी है कि कोई कुछ भी पहनें और कोई भी रंग का पहनें,  लेकिन मैं देख रहा हूं कि आठ-दस लोग हरे रंग की जर्सियां पहनकर घूम रहे हैं और मैंने अखबारों में देखा है कि वे नेता प्रतिपक्ष के साथ खडे होकर फोटो भी खिंचवा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘मैं केवल एक बात जानना चाहता हूं कि कहीं हुडा साहब नए अवतार में ग्रीन बिग्रेड दोबारा तो नहीं बनाने जा रहे है क्योंकि हमने ग्रीन बिग्रेड का समय देखा हुआ है और मैंने पहला चुनाव 1990 में ग्रीन बिग्रेड के समय में लडा था तथा मैंने वह चुनाव सरकार के खिलाफ जीता था। इसलिए यह प्रदेश को जानना बहुत ही जरूरी है’’।

राज्य सरकार ने कोसली में 11.57 करोड रूपए की लागत से एक नए सब-डिपो की स्थापना के प्रस्ताव को दी मंजूरी : परिवहन मंत्री अनिल विज
 
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि नवंबर 2025 में राज्य सरकार द्वारा 11.57 करोड रूपए की लागत से एक नए सब-डिपो की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके लिए नवंबर, 2025 में 92 नए पदों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

Advertisement

परिवहन मंत्री ने कहा कि कोसली में एक सब-डिपो स्तर की कर्मशाला भी स्थापित की गई है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh