“चुनाव आते ही ममता को याद आई महाभारत, खत्म होते ही फिर 'अल्ला-हू-अकबर”

वर्कस्लिप घोटाले मामले में मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि शेष नौ जिलों में जांच पूरी की जाए ताकि इस पर फैसला लिया जा सके : श्रम मंत्री अनिल विज

मंत्री अनिल विज का सुरजेवाला पर पलटवार, “हम घोटाले छिपाते नहीं, उजागर करते हैं, हो सकता है घोटाला इनके समय का हो”

अरावली मामले में मंत्री अनिल विज का दीपेंद्र हुड्‌डा पर पलटवार, पूछा- क्या ये हुड्डा सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगा रहे हैं !

अम्बाला, 31 दिसंबर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने श्रम विभाग में वर्कस्लिप घोटाले मामले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा सरकार पर घोटाले के आरोप लगाने पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “सुरजेवाला जी हम आप लोगों की तरह घोटालों को छिपाते नहीं है, घोटाला हुआ है, उजागर हुआ है और उसकी हाईलेवल जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री जी को लिखा है और मुख्यमंत्री जी ने आदेश भी दे दिए कि शेष नौ जिलो में भी तुरंत जांच पूरी की जाए ताकि इस मामले में कोई फैसला लिया जा सके”। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव आते ही ममता बनर्जी को सारी महाभारत याद आ गई है, चुनाव खत्म होते ही फिर से अल्ला हू अकबर”।

श्रम मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरजेवाला पर तंज कसते हुए कहा कि इस मामले में सुरजेवाला जी बीच में कहा से आ गए। हो सकता है कि यह मामला इनके (कांग्रेस) के समय का हो, यह गड़बड़ी कब से हुई है, यह अभी पता नहीं लगा और किसके समय का है, यह भी पता नहीं लगा है।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल में एंट्री से बौखलाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि “बंगाल में चुनाव आ गए है तो ममता बनर्जी को सारी महाभारत याद आ गई है, चुनाव खत्म होते ही फिर से अल्ला हू अकबर”।

हरियाणा में हमारी भाजपा सरकार काम करने वाली सरकार है : विज

वर्ष 2026 को लेकर अपने विभागों में नए रोडमैप के प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यहां हर दिन नया होता है, हर दिन कुछ न कुछ नया सरकार में किया जाता है और यही कारण है कि तीसरी बार हरियाणा की जागरूक जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई। ऐसा पहली बार हुआ है क्योंकि ये सरकार काम करने वाली सरकार है।

अरावली विवाद मामले में मंत्री अनिल विज का दीपेंद्र हुड्‌डा पर पलटवार, पूछा- क्या ये हुड्डा सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगा रहे हैं!

अरावली के मुद्दे पर सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के आरोप कि यह सारा खेल साढ़े 10 हजार करोड़ चंदे के लिए हो रहा है जिस पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि दीपेंद्र हुड्‌डा बेबुनियाद बिना आधार के बातें कर रहे हैं। अरावली में जो हुआ वह सुप्रीम कोर्ट ने किया और अपने फैसले पर रोक भी सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है। इसका मतलब यह है कि ये सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगा रहे हैं। अगर यह कह रहे हैं कि यह फैसला इतने पैसे के लिए हुआ है तो ये क्या सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगा रहे हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh