कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया ने समर्थकों संग पहना भगवा पटका

पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया, जिला परिषद की वाइस चेयरमैन सहित 100 से अधिक लोगों ने भाजपा ज्वाइन की

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने खुद पटका पहनाकर सभी नेताओं को करवाई भाजपा ज्वाइन

विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है भाजपा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़,  25 अप्रैल। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया और धनेंद्र आहलूवालिया ने अपने परिवार व सैंकड़ों समर्थकों के साथ शनिवार को पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित अपने आवास पर भाजपा का दामन थाम लिया। उपेंद्र कौर के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने उपेंद्र कौर आहलूवालिया समेत सभी नए साथियों को भाजपा का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।  इससे पहले उपेंद्र कौर आहलूवालिया के घर पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया के साथ-साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने जिला परिषद की वाइस चेयरमैन व बरवाला ब्लॉक से जिला परिषद सदस्य पूजा देवी तथा सतविंद्र राणा, पंचकूला यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सौरव गर्ग, जागृत ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष एवं 2024 में पंचकूला से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ चुके एमपी शर्मा, सकेतड़ी गांव के पूर्व सरपंच गुरसेवक सिंह, नगर परिषद के पूर्व एससी सदस्य एवं बुड़नपुर के सरपंच रहे महेंद्र सिंह, नंबरदार एवं सरपंच रहे देवेंद्र सिंह वालिया, पूर्व सरपंच नाड़ा साहिब ओम प्रकाश, जागीर सिंह, सरूप सिंह, गुरमीत सिंह सहित नाडा साहिब क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अतिरिक्त जिला महिला कांग्रेस की महासचिव मुदिता शर्मा ने भी भाजपा में शामिल होकर पार्टी की विचारधारा में अपनी आस्था जताई।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा परिवार लगातार बढ़ रहा है और यह पार्टी की नीतियों, पारदर्शिता और विकासपरक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और उसी दिशा में हरियाणा सरकार भी निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं और लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं यह इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भाजपा देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनावों के परिणाम के बाद भाजपा का परिवार और बड़ा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपेंद्र आहलूवालिया और उनकी पूरी टीम भाजपा परिवार के साथ जुड़ी है जो विकसित भारत के सपने को लेकर आगे बढ़ रहा है।

निकाय चुनाव में कांग्रेस का सफाया तय : मोहन लाल बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी पार्टी में शामिल हुए सभी  कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत के दम पर ही पार्टी लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ विजयी होगी और कांग्रेस का सफाया तय है।

बड़ौली ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर सांसद रेखा शर्मा, विधायक शक्ति रानी शर्मा, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरूण भंडारी,  पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh