भाजपा ने महिलाओं को अधिकार ही नहीं, सम्मान व आत्मनिर्भरता भी दी : डॉ.अर्चना गुप्ता

कांग्रेस ने महिलाओं को वोट बैंक समझा, मोदी सरकार ने उन्हें सशक्त बनाने का काम किया : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
न्यूज़म ब्यूरो
बराड़ा,  4 सितंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में महिला सशक्तिकरण को नई रफ्तार मिली है। आज महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास की भागीदार बन रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने महिलाओं को अधिकार देने के साथ-साथ उनके सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का काम किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शुक्रवार को बराड़ा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह हरियाणा बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी के साथ शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश की सर्वोच्च संवैधानिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों पर महिलाएं जरूर पहुंचीं, लेकिन कांग्रेस ने देश की करोड़ों बहनों और बेटियों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को समझते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा।
उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को रसोई में धुएं के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 14 करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराकर उन्हें धुएं से मुक्ति दिलाने का काम किया गया। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को पक्के मकान की छत मिली है। मकान के दस्तावेजों और नेम प्लेट पर अपना नाम देखकर महिलाओं के भीतर स्वाभिमान और आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां राफेल जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं और सेना के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर रही हैं।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न झुकेंगे, न रुकेंगे और न थकेंगे। देश की बहनों और बेटियों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाने का संकल्प लेकर वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करें तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाएं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh