भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सीएम नायब सैनी को दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 25 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने गुरुग्राम महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बूथ नंबर 37 भौंडसी श्याम कुंज में जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर बड़ौली ने केक काटा। इस मौके बडौली समेत सभी कार्यकर्ताओं ने नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मुख्यमंत्री के दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बड़ौली ने नगाड़ा बजाया और कार्यकर्ताओं ने जमकर मुख्यमंत्री नायब सैनी जिंदाबाद के नारे लगाए तथा मिठाईयां बांटकर सीएम सैनी के जन्मदिन की खुशी मनाई।
बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की राजनीति में ’सादगी’ और ’सेवा’ को नए मायने दिए हैं। सीएम सैनी ने राजनीति में कोई शॉटकट नहीं अपनाया, बल्कि वे मेहनत, समर्पण से एक कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा नॉन स्टॉप विकास की गति से आगे बढ़ रहा है। किसान, युवा, महिलाएं और गरीब व्यक्ति को ध्यान में रखकर ही मुख्यमंत्री हर निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के हर निर्णय में जनहित होते हैं।

बड़ौली ने कहा कि सभी फसलों पर एमएसपी देकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों का दिल जीता है। वहीं युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां देकर युवा शक्ति का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सीएम सैनी ने 25 हजार युवाओं को नौकरी दी। एक लाख 20 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों की नौकरियों को सुरक्षित किया।
बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा एक खुशहाल प्रदेश के रूप में विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कर्तव्यपरायणता सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणदायी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे मेहनत और समर्पण भाव से कार्य करें और पार्टी को और अधिक मजबूत करें।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत यादव, जिला प्रभारी राजकुमार बोहरा, मन की बात कार्यक्रम के संयोजक हरविन्द्र कोहली, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप सैनी, जिला मीडिया प्रभारी नरेश कुमार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित भारद्वाज, राजकुमार चौहान एवं मंडल अध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।