भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की रहने वाली है अहम भूमिका : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2047 तक की तैयारी कर ली है आने वाला समय भी भाजपा का ही होगा। 

एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा, 2029 में केंद्र और राज्य में बड़े जनसमर्थन के साथ बनेगी भाजपा की सरकार

कार्यकर्ताओं की मेहनत से हरियाणा में मन की बात कार्यक्रम को 100 प्रतिशत बूथों पर सुनने वाला पहला राज्य

बूथ संचालक, स्थानीय लोगों के साथ बैठक करे, भाजपा की रीति नीति बताकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करें

चंडीगढ़ :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2047 तक की तैयारी कर ली है आने वाला समय भी भाजपा का ही होगा। बड़ौली ने कहा कि हमारा विचार एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा है। 2029 में केंद्र और राज्य में बड़े जनसमर्थन के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। ये बातें बड़ौली ने मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में मन की बात कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में कही।

Advertisement

बुद्धिजीवी वर्ग को ’मन की बात’ सुनने को कहा

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि गांवों, शहरों, कस्बों और वार्डों में बुद्धिजीवी लोगों को ’मन की बात’ सुनने के लिए प्रेरित करें और कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं मन की बात कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र पुनिया, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश आईटी संयोजक आदित्य चावला, मन की बात कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक एवं जिलों के आईटी प्रमुख रहे।

प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक कार्यक्रम सुनें

बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को 100 प्रतिशत बूथों पर सुनने में हरियाणा देश का पहला राज्य है। कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए बड़ौली ने कहा कि यह उपलब्धि हमें अपने कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम से ही मिली है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को होता है, इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनें।

हमारा विचार एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा

कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए बड़ौली ने कहा कि जिस दिन पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम होता है, उस दिन कार्यक्रम के समापन होने के बाद बूथ संचालक, स्थानीय लोगों के साथ बैठक करे, भाजपा की रीति नीति बताकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान कराएं। बड़ौली ने कहा कि हमारा विचार एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh