पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 26 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम में स्थित विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि स्वर्गीय गोपी चंद गहलोत का सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh