मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सादगी से मनाया जन्मदिन, गौसेवा कर बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

न्यूज़म ब्यूरो 

पंचकूला, 25 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अपना 56वां जन्मदिन अत्यंत सादगी व सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया। अपने जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने पंचकूला के शिशु गृह में बच्चों से मिलकर की। उन्होंने वहां छोटे बच्चों को मिठाइयां बांट कर अपना जन्म दिन मनाया और इसके बाद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला जिले के गांव समराल (भोज नेता) पहुंचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” सुनी।

बाद में, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी पत्नी सुमन सैनी के साथ पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर की गौशाला में पहुंचे। उन्होंने वहां गायों को चारा खिलाया और विधिवत पूजा-आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

Advertisement

मुख्यमंत्री को जन्मदिन के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दीं। भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। यह शुभकामना मुख्यमंत्री के प्रति उनके सम्मान और स्नेह को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित और ऊर्जावान नेता बताया। उन्होंने लिखा कि नायब सिंह सैनी का जमीनी अनुभव हरियाणा के परिवारजनों के लिए अत्यंत कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है और उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना की।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में जनसेवा, सुशासन और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति सैनी के समर्पण की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा “हरियाणा के नॉन स्टॉप एवं यशस्वी मुख्यमंत्री प्रिय नायब सैनी जी, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ !”

आपके कुशल नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर गतिमान रहे तथा आप प्रदेश को नित नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।”

उक्त बड़े व्यक्तित्व के अलावा, प्रदेश भर से जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने दिनभर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की बधाइयां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh