मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों को प्रदान किए 9 गुड गवर्नेंस अवॉर्ड

मुख्यमंत्री ने डिजिटल हरियाणा में सहयोग देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए

चंडीगढ़, 25 दिसंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के विभागों को ‘डिजिटल हरियाणा’ के सपने को हकीकत में बदलने में दिए गए उनके योगदान के लिए 9 गुड गवर्नेंस अवॉर्ड प्रदान किए। इनमें चार राज्य स्तरीय (फ्लैगशिप योजना) और पांच राज्य स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं।

यह अवार्ड पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और महान स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर गुरुवार को पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय सुशासन दिवस के कार्यक्रम में दिये गए। 

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में सरकारी सेवा के दौरान डिजिटल माध्यम से कार्यों को सरल बनाने में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में डिजिटल सुधार लागू कर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को समयबद्ध और सहज बनाने में योगदान दिया।

 

Advertisement

राज्य स्तरीय पुरस्कार (फ्लैगशिप योजना) प्राप्त करने वाले विभाग/परियोजनाएँ 

राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग : स्मार्ट, सीमलेस और पेपरलेस – डीड रजिस्ट्रेशन का भविष्य

सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग : दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY)

 

हाउसिंग फॉर ऑल विभाग : ईडब्ल्यूएस प्लॉट/फ्लैट आवंटन नीति (लाइसेंसी कॉलोनियों में)

हारट्रोन : भविष्य उन्मुख तकनीकों के माध्यम से कौशल विकास का रूपांतरण

 

राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले अन्य विभाग/परियोजनाएँ:

प्राथमिक शिक्षा विभाग : पढ़े रोहतक, लिखे रोहतक

शिक्षा विभाग : कुशल बिजनेस चैलेंज 

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग : फ्रॉम मेनेस टू मेंडेट – हरियाणा का ई-वेस्ट गवर्नेंस ब्लूप्रिंट

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग : हर घर छत

वित्त विभाग : ई-कुबेर- पारंपरिक बैंकिंग से ई-बैंकिंग

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh