जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी : स्पीकर कल्याण

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संत कबीर कुटीर पहुंच मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 19 अक्तूबर। हरियाणा विधानसभा की ओर से 2 नवंबर को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियों में जुटे विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रविवार देर शाम संत कबीर कुटीर पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्मेलन के उद्घाटन एवं समापन सत्र में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के साथ संविधान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा और अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा संसदीय प्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया।

गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा की ओर से 2 नवंबर से संविधान पखवाड़े का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत संविधान, संसदीय प्रणाली और लोकतांत्रिक परंपराओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम लोक सभा के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे। जनप्रतिनिधि सम्मेलन इसी आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh