चंडीगढ़। नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने विधानसभा में सरकार को घेरते हुए कहा कि इस महान सदन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं कौशल कर्मचारियों के लिए जॉब गारंटी बिल लेकर आए, लेकिन यह अत्यंत हैरानी की बात है कि उसी रात फैमिली आईडी या अन्य शर्तों के आधार पर कौशल कर्मचारियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जस्सी शुक्रवार सुबह हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन शून्य काल में अपनी बात रख रहे थे।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सदन के भीतर रोजगार की गारंटी की बात की जाती है और दूसरी तरफ ज़मीनी स्तर पर कर्मचारियों को बेरोजगार किया जा रहा है। यह सरकार की कथनी और करनी के बीच का साफ़ विरोधाभास है और कौशल कर्मचारियों के साथ खुला विश्वासघात है।

भाई जस्सी पेटवाड़ ने सरकार से सवाल किया कि जब जॉब गारंटी बिल लाया गया है तो फिर कर्मचारियों को हटाने के आदेश किसके इशारे पर दिए गए। उन्होंने मांग की कि कौशल कर्मचारियों की छंटनी तुरंत रोकी जाए और उनके रोजगार की पूर्ण गारंटी सुनिश्चित की जाए।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।