CM सैनी ने RSS के वरिष्ठ प्रचारक के निधन पर जताया गहरा शोक

जगाधरी पहुंचकर स्व. जगदीश मित्तल को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 4 सितंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. जगदीश मित्तल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्व. जगदीश मित्तल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक-संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

स्व. जगदीश मित्तल का वीरवार को निधन हो गया था। आज गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. जगदीश मित्तल का निधन समाज और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में समाजसेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन बंतो कटारिया, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के कार्यवाहक चेयरमैन मुकेश गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर, मेयर सुमन बहमनी, चेयरमैन राकेश त्यागी,  मुख्यमंत्री के ओएसडी भोपाल खदरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh