आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड ने सभी उपायुक्तों को समस्याओं का प्राथमिकता व तय समय सीमा में समाधान करने के दिए निर्देश

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 6 फरवरी : आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड ने चंडीगढ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ समाधान शिविर में आई समस्याओं पर की गई कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपायुक्तों को बिना विलंब समाधान शिविर की समस्याओं का  समाधान करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने आयुक्त एवं सचिव आबकारी एवं कराधान आशिमा बराड को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार व बिना विलंब के जल्द ही कर दिया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने इसके उपरांत लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होने समाधान शिविर, सीपी ग्राम, जनसंवाद, सीएम विंडो, एसएमजीटी की लंबित शिकायतों की समीक्षा की और जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिलावासी अपनी समस्या के समाधान के लिए परेशान न हों। इस कार्य में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नही किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समाधान शिविर हर जिले में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिलावासियों की समस्याओं का समाधान करना सभी अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मामले में कोताही की गुंजाईश नहीं है।

इस अवसर पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, जिला वन अधिकारी विशाल कौशिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन जसमेर बंजारा, सत्यवान भारद्ववाज, बीडीपीओ पिंजौर विनय प्रताप, बीडीपीओ मोरनी शबनम, पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, डीपीओ सविता नेहरा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 
Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh