कांग्रेस है ड्रामाबाज पार्टी : मोहन लाल बड़ौली

कांग्रेसी विधायकों पर कार्रवाई केवल भूपेंद्र हुड्डा की पसंद ना पसंद का खेल है, कांग्रेस के अंदर लोकतांत्रिक सोच की कमी : मोहन लाल बड़ौली

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली जनता को पसंद, सभी नेता भी करते हैं सीएम सैनी की तारीफ : बड़ौली

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 30 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी को ड्रामाबाज बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों को नोटिस भेजने के नाम पर कांग्रेस में राजनीतिक का ड्रामा किया जा रहा है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की शानदार कार्यशैली, निर्णय लेने की क्षमता और प्रशासनिक निर्णयों की जनता जमकर तारीफ कर रही है।

हाल ही में हुए हरियाणा राज्यसभा चुनाव पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन से चुनाव लड़ा और भाजपा ने उसे सपोर्ट किया। कांग्रेस विधायकों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद को दिखाकर वोट डाले थे। कांग्रेस के विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार को वोट दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधायकों को नोटिस भेजने और विधायक दल की बैठक के नाम पर ड्रामा कर रही है। विधायकों पर कार्रवाई केवल भूपेंद्र हुड्डा की पसंद ना पसंद का खेल है। कांग्रेस के अदंर लोकतांत्रिक सोच की कमी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग कांग्रेस की आपसी गुटबाजी का हिस्सा है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसी विधायक को रखना चाहते हैं तो किसी को पार्टी से आउट करना चाहते हैं। पूर्व सीएम हुड्डा को अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए कि उनके अंदर किस बात का भय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर विधानसभा के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं। विपक्ष के विधायक भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार का लक्ष्य हर वर्ग का उत्थान करना है। भाजपा सरकार ही किसानों की हितैषी सरकार है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को वित्तीय सहायता दी जा रही है। हरियाणा में किसानों की सभी फसले एमएसपी पर सरकार खरीद रही है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ हर पात्र महिलाओं को मिल रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों का मकान का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत गरीब परिवारों को निशुल्क इलाज की सुविधा भाजपा सरकार ने दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से जनता का भरोसा खत्म हो रहा है। जनता जानती है कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए लोगों को भ्रमित करती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भी देश और प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का वितरण सुचारू रूप से जारी है और कोई किल्लत नहीं है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh