चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियाँ ने लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती को समर्पित अपनी पुस्तक 'अग्निपथ नहीं जनपथ' (संवाद से संघर्ष तक) हरियाणा विधानसभा में माननीयों को भेंट की।

डॉ पूनिया ने अपनी ये पुस्तक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिढा, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, विपुल गोयल, राव नरवीर सिंह, कृष्ण बेदी, राजेश नागर सहित विधायक मुकेश शर्मा, तेजपाल तंवर और धनेश अदलखा सहित अन्य को भी सम्मान के साथ भेंट की।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।