यूपीएससी रिजल्ट में एकांश ढुल का देश भर में तीसरा रैंक

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल युवाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी बधाई 

कड़ी मेहनत और अनुशासन से युवाओं ने पास की कठिन परीक्षा  

हरियाणा के युवा खेल के अलावा शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में भी लहरा रहे सफलता का परचम

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 6 मार्च : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणामों में सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में कहा कि सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी युवा अपने सपनों, कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना की कसौटी पर खरे उतरे हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वे पूरे सदन की ओर से, अपनी ओर से तथा प्रदेशवासियों की ओर से इन सभी प्रतिभाशाली युवाओं को हृदय से बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं ने अपने कठिन परिश्रम, धैर्य और समर्पण के बल पर इस अत्यंत चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि उनके माता-पिता, परिवार, शिक्षकों और पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।

नायब सिंह सैनी ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि घोषित परिणामों में हरियाणा के प्रतिभाशाली युवा एकांश ने अखिल भारतीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने एकांश को विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे हरियाणा के लिए गर्व का क्षण है।

यूपीएससी रिजल्ट में एकांश ढुल का देश भर में तीसरा रैंक आया है। भाजपा नेता कृष्ण ढुल के बेटे हैं एकांश ढुल, पहले भी दो बार यूपीएससी में चयनित हो चुके हैं एकांश ढुल। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कृष्ण ढुल को फोन पर बधाई दी। 25 साल के एकांश ढुल ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने एकांश की सफलता के लिए कृष्ण ढुल को शुभकामनाएं दी। कृष्ण ढुल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद जताया। एकांश ढुल ने देशभर में प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवा आज केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh