पात्र परिवारों को मिला मकान का हक, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बांटे अलॉटमेंट लेटर, जल्द होगी रजिस्ट्री

सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए है पूरी तरह से प्रतिबद्ध : मंत्री कृष्ण लाल पंवार

न्यूज़म ब्यूरो

चंड़ीगढ़, 7 मार्च : हरियाणा के विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज पानीपत के जिला सचिवालय के सभागार में गांव खुखराना के पुनर्स्थापन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 445 पात्र ग्रामीणों को अलॉटमेंट लेटर वितरित किए।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि खुखराना के ग्रामीणों ने अपने अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है और सरकार ने उनके हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें न्याय दिलाने का काम किया है।

Advertisement

मंत्री ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों को अलॉटमेंट लेटर दिए गए हैं, उनकी रजिस्ट्री भी जल्द करवाई जाएगी ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने घर बना सकें। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मंत्री पंवार ने ग्रामीणों से अपील की कि वो जब अपने मकान बनाएं, वहां साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सरकार गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और सभी ग्रामीण मिलकर आदर्श गांव बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और गांव के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बजट की भी किसी भी तरह से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इस अवसर पर एडीसी डॉ पंकज यादव, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कनब लाकड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh