महिलाओं का सशक्तिकरण ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला : आरती सिंह राव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मातृशक्ति को किया नमन

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 8 मार्च : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त मातृशक्ति को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और स्वावलंबन ही एक सशक्त राष्ट्र की असली आधारशिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज या देश की प्रगति संभव नहीं है। इस दिशा में केंद्र तथा हरियाणा सरकार लगातार कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज की महिलाएं अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, विज्ञान, खेल और राजनीति जैसे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।आरती सिंह राव ने कहा कि महिलाओं की उन्नति से ही समाज का समग्र विकास जुड़ा है। यदि महिलाएं सशक्त होंगी, तो परिवार और राष्ट्र स्वतः ही मजबूत होंगे।

उन्होंने समाज के प्रति महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दादी, मां, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में वे अपने स्नेह और त्याग से समाज को संवारने का कार्य करती हैं। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ और ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावी ढंग से चला रही हैं।

Advertisement

उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुद्रा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं के स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन में क्रांतिकारी सुधार आए हैं। साथ ही, मिशन शक्ति’और महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट जैसी पहल महिलाओं को सुरक्षा और वित्तीय मजबूती प्रदान कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लखपति दीदी अभियान के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनकी आय बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने महिला मोर्चा के माध्यम से सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी जैसी सशक्त महिला नेताओं को नेतृत्व का अवसर दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे समाज की हर महिला का सम्मान करेंगे और उनके अधिकारों व अवसरों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh