ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बयान दर्ज करने में देरी पर एएसआई को निलंबित करने के दिए आदेश

एक मामले की जांच पंचकुला पुलिस कमिश्नर से करवाने तथा एक अन्य मामले में एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के दिए आदेश

 जनसमस्याओं के समाधान में देरी न करें अधिकारीलापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

चंडीगढ़, 12 दिसंबर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पीड़िता के बयान दर्ज करने में देरी करने पर एएसआई को निलंबित करने के आदेश दिए। इसी मामले में एडीसी की अगुवाई में एक कमेटी गठित कर जांच के आदेश किए। साथ ही धोखाधड़ी के एक केस को करनाल स्थानांतरित कर वहां की जांच उपरांत रद्द किए जाने के मामले की जांच पंचकुला पुलिस कमिश्नर से करवाए जाने के आदेश किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 17 मामले रखे गए। एक दंपत्ति की शिकायत पर उनकी पुत्री को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने पीड़िता के अस्पताल से ब्यान दर्ज करने में देरी मिलने पर जांच अधिकारी पूंडरी थाना में कार्यरत एएसआई को सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही मामले में एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर गहनता से जांच कर 10 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

शिकायत में ऋषि नगर निवासी नीतू मौण ने वर्ष 2020 में अपने भाई की हत्या के मामले में किसी की गिरफ्तारी न होने की शिकायत  पर पिछली बैठक में उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाए जाने के आदेश दिए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग ने इस संबंध में पत्राचार कर दिया है।

Advertisement

अन्य शिकायत में कैथल निवासी संध्या की परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य महिला का नाम जोड़े जाने पर उन्होंने सीएससी संचालक तथा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। गांव क्योड़क निवासी राजपाल आर्य की नेट हाउस की सब्सिडी न दिए जाने की शिकायत की कमेटी द्वारा जांच की गई। जिसमें कमेटी ने संबंधित विभाग द्वारा सब्सिडी दिए जाने की अनुशंसा कर शिकायत का निपटान कर दिया।

एक अन्य शिकायत में कैथल निवासी महिला ने उसकी पुत्री को दो युवकों द्वारा अश्लील मैसेज भेजने व आते-जाते समय परेशान करने पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने इस केस की गहनता से जांच करने के आदेश दिए। 

गांव कांगथली के सरपंच व अन्य ने उनके क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा   डेयरी में नकली दूध, पनीर व अन्य पदार्थ तैयार करने की शिकायत   पर डेयरी को सील कर लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर को डेयरी माल की टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए। तितरम निवासी संदीप व मंदीप मलिक की शिकायत पर उन्होंने धोखाधड़ी के  केस को पुलिस द्वारा करनाल स्थानांतरित कर वहां की जांच उपरांत रद्द करने के आरोप में मामले की जांच पंचकुला पुलिस कमिश्नर से करवाए जाने के आदेश दिए।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh