“नेत्रदान महादान, आगे आएं और करें किसी की जिंदगी रोशन”

41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की प्रदेशवासियों से भावुक अपील

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 26 अगस्त। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 8 सितंबर 2026 तक मनाए जा रहे 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर प्रदेशवासियों से नेत्रदान का संकल्प लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि “नेत्रदान महादान” है और आपकी आंखें किसी दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में नया उजाला ला सकती हैं।

आरती सिंह राव ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया नेत्रदान दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन को रोशन कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यक्ति अपने जीवनकाल में आंखें दान करने की प्रतिज्ञा ले सकता है, जबकि मृत्यु के बाद 6 से 8 घंटे के भीतर नेत्रों को सुरक्षित निकाला जाता है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए नेत्रदाताओं या प्राप्तकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

नेत्रदानी की मृत्यु के बाद परिजन तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र, जिला सिविल अस्पताल के नेत्रदान केंद्र, मेडिकल कॉलेज या आई बैंक से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, नागरिक हरियाणा में डायल 112 या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4770 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर इस पवित्र अभियान से जुड़ना चाहिए ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को रोशनी मिल सके।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh