पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वरिष्ठ पत्रकार निश्छल भटनागर के पिता के निधन पर जताया शोक

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़ : हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वरिष्ठ पत्रकार निश्छल भटनागर के पिताजी के निधन पर शोक जताया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा गत दिवस पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित आवास में शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पूर्व CM हुड्डा ने शोकाकुल भटनागर परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को सद्गति के साथ परमपिता के श्रीचरणों में स्थायी निवास प्राप्त हो।

Advertisement

हुड्डा ने कहा कि जन्म मृत्यु ईश्वर के हाथों में है, पिताजी की अवस्था जो नहीं रही हो, किसी भी व्यक्ति के लिए उसका पिता जीवन का सबसे बड़ा सहारा होता है। उन्होंने परिवार के सदस्यों को कष्ट की इस घड़ी में हौंसला बनाये रखने को कहा। हुड्डा के अलावा भी हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश दिल्ली और चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के तमाम ब्यूरोक्रेटस और राजनीतिज्ञों तथा समाज के विभिन्न वर्गों से ताल्लुक रखने वाली शख्सियतों ने वरिष्ठ पत्रकार भटनागर के परिवार पर आयी दुःख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार तक पहुंचकर हार्दिक संवेदनाएं जतायीं और कष्ट में साथ खड़े रहने का भरोसा भी जताया। चंडीगढ़ प्रेस क्लब कि वर्तमान कार्यकारिणी समेत अन्य प्रेस संगठनों के नुमाइंदों ने भी वरिष्ठ पत्रकार भटनागर से उनके पिताजी के देहावसान कि खबर पर गहरा शोक जताते हुए दुःख साझा किया है।

बता दें कि सहारा मीडिया समूह के राजनीतिक संपादक एवं उत्तर भारतीय राज्यों हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी निश्छल भटनागर के पिता स्वर्गीय बृज सुन्दर स्वरुप भटनागर का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। परिवार की सहमति से पार्थिव देह को लखनऊ के अमीनाबाद मौलवीगंज स्थित उनके गृह निवास में ले जाया गया था, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार के पिता के देहावसान की खबर पाकर लखनऊ के तमाम प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के संपादक और वरिष्ठ मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। काबिले गौर है कि निश्छल भटनागर ने पत्रकारिता की शुरुवात वर्ष 1994 में लखनऊ से ही की थी, जहाँ उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स और दैनिक जागरण सहित कई समाचार पत्रों में काम करते हुए अपनी अलग जगह बनायी, जिसके बाद वह अमर उजाला से जुड़कर शिमला में तैनाती के लिए चंडीगढ़ आए।

जानकार बताते हैं कि निश्छल भटनागर उत्तर भारत के उन गिने चुने वरिष्ठ पत्रकारों में एक हैं, जिन्होंने देश के आधा दर्जन राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, आज समाज और सहारा मीडिया नेटवर्क जैसे समूहों के लिए प्रिंट और टीवी नेटवर्क में वरिष्ठ पदों पर रहकर बेमिसाल पत्रकारिता की है। मैनेजमेंट की डिग्री होने के चलते मीडिया हाउसेस के सर्कुलेशन, स्पेस सेल्स एंड मार्केटिंग सहित एडमिनिस्ट्रेशन के सौंपे गए महत्वपूर्ण दायित्व भी उन्होंने बखूबी निभाए। उन्होंने बेहद जुझारू ढंग से पत्रकारिता करते हुए अपनी लेखनी और उम्दा कॉलम के जरिये पाठकों के एक बहुत बड़े और प्रभावशाली वर्ग को अपना मुरीद भी बना लिया है। न्यूज़म मीडिया समूह भी अपनी तरफ से वरिष्ठ पत्रकार निश्छल भटनागर के पिताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh