भाजपा में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल : अक्षित दहिया

प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ की अगुवाई में  झज्जर आगमन पर नवनियुक्त युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित का हुआ जोरदार स्वागत
न्यूज़म ब्यूरो
झज्जर, 19 अगस्त। भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया बुधवार को झज्जर कमलम पहुंचे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ की अगुवाई में मोर्चा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। कार्यालय में पहुंचने पर युवा नेताओं ने जिला भाजपा प्रभारी हरविंदर कोहली और जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि से मार्गदर्शन प्राप्त किया और युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने जिला भर से पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं का प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अक्षित दहिया से परिचय कराया।

अक्षित दहिया ने  पार्टी कार्यालय सभागार में आयोजित स्वागत एवं संगठनात्मक परिचय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। मोदी जी का संकल्प हर भारतीय का सपना है खासकर युवाओं का। कुछ विपक्षी दल युवाओं को भ्रमित करने के लिए झूठे नैरेटिव सेट कर रहे हैं। ऐसे राजनीतिक  दलों की मंशा केवल  कुछ खास परिवारों को आगे बढ़ाने तक सीमित है। जबकि भाजपा की नीति और नीयत  हर देशवासी और हर परिवार की चिंता है।

झज्जर में आयोजित स्वागत एवं संगठनात्मक परिचय बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया।

अक्षित ने कहा कि आज देश भर में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा में हर युवा को अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का बराबर अवसर मिलता है। इसलिए युवाओं का भाजपा में भविष्य उज्ज्वल है।

प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने कहा कि झज्जर में भाजपा युवा मोर्चा कड़ी मजबूत हुआ है। दिन प्रतिदिन युवाओं की संख्या बढ़ रही है। युवा मोर्चा को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पूरा मार्ग दर्शन और भरपूर  सहयोग प्राप्त हो रहा है। युवाओं को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। अक्षित ने कहा कि झज्जर में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा था। बैठक में सभी युवाओं से परिचय लिया गया और पार्टी के लिए मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया गया। संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh