
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में रह रहे नॉर्थ ईस्ट के लोगों की बखूबी सुरक्षा और सहयोग कर रही है। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही। इसको लेकर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद भी किया।
इसके उपरांत संबोधित करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज इस मंच पर अरुणाचल प्रदेश के उगते सूरज की चमक, असम की ब्रह्मपुत्र जैसी विशालता, मणिपुर की खेल प्रतिभा, मेघालय की प्रकृति का संगीत, मिजोरम का अनुशासन, नागालैंड का सांस्कृतिक जीवन, सिक्किम की शांति और त्रिपुरा की गर्मजोशी भरी परंपराओं की सुगंध एक साथ बिखर रही है। उन्होंने कहा कि यहां आठ राज्य नहीं, बल्कि एक भारत दिखाई देता है, जिसमें अनेक रंग, भाषाएं और परंपराएं हैं परन्तु सबकी भावना एक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को “अष्टलक्ष्मी” कहे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूर्वोत्तर की शक्ति और संभावनाओं के प्रति नए भारत के विश्वास का प्रतीक है।

पूर्वोत्तर अब दिल्ली के दिल के करीब

हरियाणा साथी बनकर आया है, प्रायोजक बनकर नहीं

युवा तकनीक अपनाएं नए स्किल सीखें

2 लाख युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची मिली नौकरी

खेलों में हरियाणा और पूर्वोत्तर के युवाओं का दबदबा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष हरियाणवी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। गढ़ चिरोली से जुड़ी भी एक प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मॉय होम इंडिया द्वारा बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित करने पर उनकी प्रशंसा की। इस मौके पर मॉय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर, अध्यक्ष बलदेव राज सचदेवा, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली व अन्य वरिष्ठजन मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।