न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधान सभा के मानसून सत्र को लेकर कहा कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र चर्चा और जनहित के मुद्दों पर मंथन के लिए होता है, लेकिन विपक्ष को भी कम से कम सदन में बैठकर सरकार की बात सुननी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को भी सकारात्मक तरीके से सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेना चाहिए।
बता दें कि आज 27 अगस्त से मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जो पहली सितंबर तक चलेगा। इस दौरान 28, 29 और 30 अगस्त को अवकाश रहेगा। जहां सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने सहयोगी मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ बीती शाम से रात तक अपने आवास पर गहन मंत्रणा की, वहीं विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रखी है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।