हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया

चंडीगढ़, 27 दिसंबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने त्रिपुरा विधान सभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 

विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि श्री बिस्वा बंधु सेन ने जहां विधायी क्षेत्र में आदर्श स्थापित किए, वहीं उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए भी याद किया जाएगा। उनके निधन से संसदीय कार्य क्षेत्र को गंभीर क्षति हुई है। उनका जीवन जनता के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को समर्पित रहा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh