हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने भगवंत मान को लिखी चिट्ठी, लिखा- मुसीबत की घड़ी में हम पंजाब के साथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर मदद की पेशकश की है। नायब सैनी ने लिखा कि पंजाब में बाढ़ आई है, मुझे दुख है कि इससे काफी नुकसान हुआ है। हरियाणा इस मुसीबत के समय में पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ा है।

इस पत्र में उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर मदद की पेशकश की है

हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोग किसी भी मदद के लिए साथ खड़े हैं

हरियाणा इस मुसीबत के समय में पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ा है

पंजाब में बाढ़ आई है, मुझे दुख है कि इससे काफी नुकसान हुआ : सैनी

हरियाणा डेस्‍क : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने पंजाब में आई बाढ़ को लेकर मदद की पेशकश की है। नायब सैनी ने लिखा कि पंजाब में बाढ़ आई है, मुझे दुख है कि इससे काफी नुकसान हुआ है। हरियाणा इस मुसीबत के समय में पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ा है।

Advertisement

आप जहां भी कहोगे, हम मदद करने पहुंचेंगे

सीएम नायब सैनी ने हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोग किसी भी मदद के लिए पंजाब के साथ हमेशा खड़े हैं। अगर आपको मदद की जरूरत है तो वह तुरंत मुहैया करवाई जाएगी। आप जहां भी कहोगे, हम वहां मदद करने के लिए पहुंचेंगे।

NDRF और सेना की टीमें लगातार जुटींं हैं

गौरतलब है कि पंजाब में बाढ़ ने कहर बरपाया है, भारत-पाकिस्तान सीमा पर कई गांव जलमग्न हो गए हैं। NDRF और सेना की टीमें लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। वहीं सरकार लोगों को हर संभव मदद करने में जुटी हुई है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh