25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने जा रही हरियाणा सरकार, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर से दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू होगी। 23 साल से ऊपर की महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले पाएंगी।  

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए योजना यहां ला रही हरियाणा सरकार 

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर से दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर शुरू होगी

योजना में मुख्य रूप से वह महिलाएं शामिल होंगी जिनकी आय एक लाख से कम होगी

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की 20 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा

महिलाओं के आयु, वर्ग और आय को ध्यान में रखकर उन्हें यह राशि हर माह दी जाएगी

Advertisement

हरियाणा डेस्‍क : हरियाणा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना ला रही है। इस योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देगी। सीएम नायब सैनी ने इसका ऐलान किया है।

25 सितंबर से शुरू होगी स्कीम

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर से दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शुरू होगी। इस योजना में मुख्य रूप से वह महिलाएं शामिल होंगी जिनकी आय एक लाख रुपए से कम होगी। ताकि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। 23 साल से ऊपर की महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले पाएंगी।  

20 लाख महिलाओं को लाभ

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की 20 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा। इस योजना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं महिलाओं के आयु, वर्ग और आय को ध्यान में रखकर उन्हें यह राशि दी जाएगी। महिलाओं को यह राशि हर महीने दी जाएगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh