हरियाणा के राज्यपाल प्रो घोष ने लोक भवन में दी पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमन को श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 4 दिसंबर :  हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने गुरुवार को लोक भवन में पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमन को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी। माननीय राज्यपाल प्रो0 घोष ने इस अवसर पर कहा कि एक जाने-माने राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी नेता, उनका योगदान भारत की लोकतांत्रिक यात्रा को प्रेरित करता रहेगा। राज्यपाल के सचिव डीके बेहेरा आईएएस, शुभम सिंह आईपीएस, राज्यपाल के एडीसी और लोक भवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh