बेटियों की उपलब्धियों के कारण पूरे विश्व में बनी है हरियाणा की पहचान : सुमन सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना के बजट को बढ़ाकर 6 हजार 500 करोड़ रुपये किया

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत

उत्कृष्ट कार्य करने वाली कर्मचारियों व विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं व युवतियों को किया सम्मानित

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 8 मार्च : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमें हरियाणा की उन बेटियों और महिलाओं पर गर्व है जिन्होंने अपनी मेहनत, साहस और प्रतिभा से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।  हरियाणा की धरती, जिसे कभी केवल किसानों और जवानों की भूमि कहा जाता था, आज बेटियों की उपलब्धियों के कारण पूरे विश्व में पहचानी जा रही है। हरियाणा की बेटियां आज अपना खेल, विज्ञान, शिक्षा, सेना, प्रशासन और अंतरिक्ष तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

Advertisement

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी रविवार को लाडवा में महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ठ  कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली युवतियों, महिलाओं और खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत लाखों महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक 9 लाख से अधिक बहनों को इस योजना का लाभ मिल चुका है और उनके खातों में 4 किस्तों में 634 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के बजट को बढ़ाकर 6 हजार 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय

महिला दिवस के अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय दिया है। देश की सर्वोच्च संसद में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम तब उठाया गया जब संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 एक ऐतिहासिक कानून बनाकर महिलाओं की 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। आज हरियाणा के गांवों में बड़ी संख्या में महिलाएं सरपंच, पंच और अन्य पदों पर चुनी जा रही हैं और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने गांवों के विकास में योगदान दे रही हैं।

प्रदेश में 3 लाख बेटियों को निशुल्क लगाई जाएगी एचपीवी की वैक्सीन

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि आज पढ़ी-लिखी और जागरूक महिलाएं आगे आकर नेतृत्व कर रही हैं। गांवों में शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक सुधार जैसे कार्यों में महिलाओं की भूमिका साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा आज हरियाणा में जो पढ़ी-लिखी और जागरूक पंचायतों की तस्वीर दिख रही है, उसमें हमारी बहनों और बेटियों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 3 लाख बेटियों को एचपीवी वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जाएगी। हमारी जिन बेटियों की आयु 14 वर्ष हो गई है परंतु 15 वर्ष नहीं हुई है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है। ताकि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सके।

943 डेयरी इकाइयों में से 316 डेयरी इकाइयां महिलाओं ने की स्थापित

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि पिछले बजट में महिलाओं को दुधारू पशु खरीदने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने की योजना शुरू की गई थी। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पिछले वर्ष स्थापित 943 डेयरी इकाइयों में से 316 डेयरी इकाइयां महिलाओं द्वारा स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही 2 हजार नए वीटा बूथ और मिल्क बार खोलने जाएंगे। इन बूथों के आवंटन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार पिंक कैब योजना शुरू कर रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे महिलाएं रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना गौरी, नगर पालिका लाडवा की अध्यक्षा साक्षी खुराना, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh