“हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है, हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं”: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

1947 में धर्म के आधार पर विभाजन हुआ, उस नाते जिस मातृभूमि पर हम रह रहे यह हिंदुस्तान है : मंत्री अनिल विज

विज का राहुल गांधी पर तंज, 'मनरेगा में रामजी का नाम जुड़ा तो डर कर भागने लगे राहुल', घूमने की बजाय पढ़ने की दी सलाह'

सुरजेवाला के बयान पर मंत्री अनिल विज का 'वार': “तुकबंदी ठीक करें सुरजेवाला, मुख्यमंत्री जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं”

चंडीगढ़/अम्बाला, 29 दिसंबर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान कि हिंदुओं के लिए पूर्ण जागरण का समय आ गया है और हिंदुस्तान हिंदु राष्ट्र है का समर्थन करते हुए कहा कि मोहन भागवत जी बिल्कुल ठीक बात कह रहे हैं कि हमें किसी के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। हम शुरू से ही हिंदू राष्ट्र है। हमारी बहुत प्राचीन सभ्यता है और 1947 में हिंदुओं व मुसलमानों में विभाजन करके, कि मुसलमान पाकिस्तान चले जाएं और हिंदू हिंदुस्तान में रह जाएं, यह धर्म के आधार पर विभाजन हुआ। उस नाते भी जिस मातृभूमि पर हम रह रहे हैं यह हिंदुस्तान है। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वहीं, बांग्लादेश में हिंदू परिवार पर हिंसा को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे विश्व में जब किसी हिंदू पर कोई आपदा आती है तो हिंदू उम्मीद भरी निगाहों से हिंदुस्तान की ओर देखता है। हिंदुओं का सारे विश्व में केवल एक ही देश है “हिंदुस्तान”। हिंदुस्तानियों को इकट्ठा होकर अपनी एकता की ताकत दिखानी चाहिए और बांग्लादेश के हिंदुओं को हौसला देना चाहिए।

Advertisement

राहुल गांधी के टविट कि मनरेगा के खात्मे का एक ही मकसद है कि गरीबों के रोजगार व अधिकार को मिटाना पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का घूमने का मन ज्यादा रहता है, इसलिए उन्हें पढ़ने का समय कम मिलता है। मनरेगा में कहीं पर भी रोजगार पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया है। इनको दिक्कत रामजी से हो रही है क्योंकि इसके साथ नया नाम रामजी जुड़ गया है, तो रामजी से ये डर कर भागते हैं।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाल के बयान कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है जबकि मुख्यमंत्री झूठ की सवारी व गप्पेबाजी कर रहे है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि राजनीति से खाली होकर सूरजेवाला शायरी करने लगे है, मगर वह तुकबंदी ठीक करें। हमारे मुख्यमंत्री जी जो कहते है वो करके दिखाते हैं। अपराध रोकथाम के लिए जो आप्रेशन चलाए जा रहे हैं उसमें लगभग साढ़े पांच हजार अपराधिक लोगों को सलाखों के पीछे फेंका गया है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। अपराध रोकने के लिए यह सबसे बेहतर तरीका है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh