हरियाणा के नवप्रशिक्षित पुलिस जवानों के लिए ऐतिहासिक दिन, 24 को दीक्षांत परेड पंचकूला में : अरशिंदर सिंह चावला

दीक्षांत परेड देखने के लिए परिजन व आम नागरिक भी आमंत्रित

मधुबन, 22 दिसंबर : हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के महानिदेशक अरशिंदर सिंह चावला ने बताया कि अकादमी में प्रशिक्षित पुलिस जवानों के रिक्रूट मूल प्रशिक्षण (बैच संख्या–93) का दीक्षांत परेड समारोह दिनांक 24 दिसंबर को सायं 4:40 बजे ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-03, पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामयी अवसर पर भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी। 

चावला, जो इस भव्य समारोह की तैयारियों के सिलसिले में पंचकूला में तैनात हैं, ने बताया कि अकादमी से प्रशिक्षित रिक्रूट्स के परिजन और आम नागरिक भी परेड देखने आ सकते हैं। परेड देखने हेतु परिजनों एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार के पास की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह दीक्षांत समारोह नवप्रशिक्षित जवानों के लिए सेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प का प्रतीक है।

आम नागरिकों का प्रवेश स्टेडियम के गेट संख्या-1 (सेक्टर-21 की ओर से) किया जाएगा, जहां आवश्यक सुरक्षा जांच के उपरांत प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। VVIP क्षेत्र एवं स्टैंड क्षेत्र आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित रहेंगे और केवल अधिकृत व्यक्तियों के लिए आरक्षित होंगे।

समारोह के दौरान सुरक्षा एवं यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय से पूर्व स्थल पर पहुंचें, सुरक्षा जांच में सहयोग करें तथा यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।

Advertisement

हरियाणा पुलिस प्रदेशवासियों से अपील करती है कि वे इस अनुशासित एवं गौरवशाली दीक्षांत परेड समारोह के साक्षी बनें और नवप्रशिक्षित पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन करें।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh