माननीयों ने हरियाणा विधानसभा में मनाया संविधान दिवस

चंडीगढ़, 26 नवंबर। हरियाणा विधान सभा परिसर में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में मंत्रियों और विधायकों ने यहां स्थापित डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान की प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों और विधायकों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की

 

 

चंडीगढ़, 26 नवंबर। हरियाणा विधान सभा परिसर में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में मंत्रियों और विधायकों ने यहां स्थापित डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान की प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Advertisement

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को याद किया। आगामी कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि अगले वर्ष हम संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विधान सभा का विशेष सत्र बुलाकर इस विषय पर चर्चा करेंगे। 

 

उन्होंने कहा कि विधायकों को संसद परिसर और वहां शीतकालीन सत्र दिखाने के लिए भी योजना बनाई है। अगले कुछ दिनों में यह दौरा होगा।

 

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने संविधान दिवस के बारे में कहा कि आज का दिन विशेष है, क्योंकि हमारे राष्ट्र जीवन में संविधान का सबसे ज्यादा महत्व है। संविधान ही हमारी असली ताकत है। जब हमारा देश आजाद हुआ था तब वातावरण अलग था। उस समय हमारे देश की विविधताओं को लेकर अनेक प्रकार की आशंकाएं थीं। हम अपने आदर्श संविधान के बल पर ही इन सब चुनौतियों का सामना कर सके हैं।

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे दूरदर्शी विद्वानों वाली संविधान सभा ने 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन की कड़ी मेहनत से यह संविधान तैयार किया है। इस संविधान ने निश्चित रूप से हमारे देश को आगे बढ़ने का काम किया है।

 

आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा विधान सभा प्रधानमंत्री के विजन ‘एक देश एक विधायिका’ को पूरा करते हुए विधायी संस्थाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इस विषय पर लगातार हरियाणा विधान सभा से सहयोग कर रहे हैं। हरियाणा विधान सभा में गत समय में अनेक ऐसे कदम उठाए गए हैं, जिनसे लोगों में विधायिका के बारे में जागरूकता पैदा हुई है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh