स्वर्गीय सुदेश भंडारी की तीसरी पुण्यतिथि पर विशाल सीपीआर कैंप व 201 कुंडीय महायज्ञ सम्पन्न

 

पंचकूला, 25 दिसम्बर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के पिता स्वर्गीय सुदेश भंडारी की तीसरी पुण्य स्मृति के अवसर पर सेक्टर 4 में विशाल सी.पी.आर. प्रशिक्षण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर तथा 201 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री के तीन ओएसडी डॉ. राज नेहरु, वीरेंद्र बढ़खालसा और भारत भूषण भारती ने शिरकत कर हवन कुंड मे आहुति दी।

इस पावन अवसर पर देश के विख्यात एवं तपस्वी संतों के सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान से महायज्ञ संपन्न हुआ, जिसने समाज में सेवा, संस्कार और मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ जनकल्याण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, वहीं इस्कॉन से जुड़े संतों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान की। इस अवसर पर अग्नि अखाड़े के सचिव एवं महामंडलेश्वर संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी महाराज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की जगतगुरू भुवनेश्वरीनंद गिरी जी महाराज उत्तराधिकारी ब्रह्मलीन पंचानंद गिरी जी महाराज, किन्नर अखाड़ा की ओर से सोनाक्षी जी महाराज, स्वामी विश्वामित्र जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने आशीर्वचन प्रदान किए।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन वीरेंद्र गर्ग द्वारा किया गया।

Advertisement

सीपीआर प्रशिक्षण के महत्व पर नीलम कौशिक और रमेश ने विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा हरियाणा के सह मीडिया प्रभारी संजय आहूजा, ओमप्रकाश देवीनगर, रंजिता मेहता, दीपक गर्ग (सह मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा), हरजीत सिंह रसूलपुर, लतिका शर्मा, उमेश सूद, सोनिया सूद, प्रदीप गर्ग, तेजिंदर टोनी, विजय गर्ग, डॉ. राजेश गोयल (लक्की), मुकेश सिंगला, नरेश मित्तल, अक्षय चौधरी, बलविंदर चौधरी, राकेश जगोता, रूपाली विनीत जैन, सुरिंदर सिंगला,दिनेश गुप्ता, अनिल थापर, दीपक शर्मा, प्रदीप गोयल, हरेंद्र मलिक सहित अनेक अतिथि शामिल रहे। भंडारी ने मौके पर हरियाणा के सभी जिलों मे सी पी आर के संयोजक बनाये जो लोगों को सीपीआर का प्रशिक्षण देंगे और जागरूक करेंगे, वहीं उन्होंने कहा कि अगले साल सीपीआर के करीब 4000 कैंप लगाए जाएंगे । 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh