चण्डीगढ, 19 दिसंबर : हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘मैंने खुद सीएम फलाईंग दस्ते को लिखकर दे रखा है कि मेरे आरटीए के दफतरों में छापा मारकर पकडों, क्योंकि वहां पर गलत काम होता है।’’
विज आज यहां चण्डीगढ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में आरटीए दफतरों में होने वाले भ्रष्टाचार के संबंध में उठाई गई बात का जवाब दे रहे थे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।