कोलकाता की जीत में हरियाणा मॉडल की छाप, नायब सैनी का राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 4 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर सोनीपत में जलेबी बांटकर और एक दूसरे का मीठा मुंह कराकर खुशी मनाई। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर और ऐतिहासिक जीत ने केवल बंगाल में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में एक नया संदेश दिया है। इस जीत में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर अहम भूमिका रही, जिससे नायब सैनी को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावी राजनेता के रूप में मजबूती मिली है।
नायब सैनी की कार्यशैली, जो सादगी, जमीनी कनेक्ट और तेज़ फैसलों के लिए जानी जाती है, अब केवल हरियाणा तक सीमित नहीं रही। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिली सफलता ने यह दिखा दिया है कि नायब सैनी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना प्रभाव रखते हैं।
विजय भव का आशीर्वाद हुआ साकार
पार्टी द्वारा संचालित चुनाव प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने मेदिनीपुर जिले के मोयना विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। इसके उपरांत वे हुगली नदी के तट पर स्थित श्रीरामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भास्कर भट्टाचार्य (श्रीरामपुर), दिलीप सिंह (चम्पादनी), देबासिस मुखर्जी (चाँदीतला), प्रसनजीत बाग (जंगीपारा) और दीपांजन चक्रबर्ती (उत्तरपरा) के नामांकन कार्यक्रमों में भाग लेकर सभी उम्मीदवारों को “विजय भव” का आशीर्वाद दिया।
निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणामों में इन सभी विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रचार अभियान पार्टी के लिए अत्यंत प्रभावशाली रहा। उनकी रणनीतिक सोच और जनसंपर्क कौशल को देखते हुए सैनी को”पारस पत्थर” कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा, जो जहां भी जाते हैं, वहां सफलता सुनिश्चित होती है।
इसी भरोसे के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के संकेत दिए हैं। सैनी लगातार पंजाब में एक्टिव हैं और पिछले कई दिनों से पंजाब का दौरा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री निवास पर लगातार पंजाब के लोग मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने आ रहे हैं और पंजाब में बदलाव का संकेत दे रहे हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh