अमित शाह का हरियाणा आना सौभाग्य की बात है : पंडित मोहन लाल बड़ौली


अमित शाह जब-जब हरियाणा आते हैं प्रदेश को बड़ी-बड़ी सौगात देकर जाते हैं : मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़, 23 दिसंबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार को हरियाणा पहुंच रहे हैं। इस दिन शाह पंचकूला में आयोजित चार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हरियाणा पहुंचने पर श्री शाह का जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि शाह का हरियाणा आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। बुधवार को अमित शाह पंचकूला के अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इससे पहले मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली और प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, सुभाष बराला, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, डीसी सतपाल शर्मा, डीसीपी सृष्टि गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।

शाह के कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को दोपहर 3.15 बजे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर-5 पंचकूला में सतत कृषि में सहकारिता की भूमिका पर आयोजित सहकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 5 हजार जवानों की ट्रेनिंग पूरी है। शाह 4.15 बजे ताउ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे और परेड़ की सलामी लेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 5.30 बजे शाह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अटल पार्क में स्थापित प्रतिमा का अनावरण करेंगे, साथ ही अटल जी के जीवन पर आधारित अटल लाइब्रेरी, प्रदर्शनी और रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि सायं 6 बजे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस पर हरियाणा सरकार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह हरियाणा दौरा काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।

 

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा आना बड़े ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि शाह जब भी आते हैं हरियाणा को सौगात देकर जाते हैं। इस बार भी बड़ी सौगात हरियाणा को मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि ये चारों कार्यक्रम भव्य होंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के अंदर एसआईआर पर जो विचार रखे उसे देश ने सुना है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी कार्यक्रमों के जरिए शाह के भाषण के बिंदुओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है और इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटियां लगाई गई है। बड़ौली ने कहा कि भाजपा के सभी कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता श्री शाह के स्वागत और कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh