बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाएं तय मानकों और गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में हों पूरी, प्रगति डैशबोर्ड पर हो नियमित निगरानी – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 12 नवंबर  – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष शुरू किये गए सभी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाएं को तय मानकों और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। साथ ही, सभी संबंधित विभाग ऐसी सभी परियोजनाओं की मासिक समीक्षा रिपोर्ट नियमित रूप से तैयार करें और उसे प्रगति डैशबोर्ड पर अपलोड करें। इससे न केवल परियोजनाओं की पारदर्शिता बनी रहेगी बल्कि उनके क्रियान्वयन की गति पर भी निरंतर निगरानी रखी जा सकेगी। मुख्यमंत्री आज यहां राज्य प्रगति डैशबोर्ड की बैठक में 75 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली मेगा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

परियोजनाओं में देरी से बढ़ी लागत को गंभीरता से लें, सम्बंधित अधिकारियों की तय हो जवाबदेही

चंडीगढ़, 12 नवंबर  – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष शुरू किये गए सभी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाएं को तय मानकों और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। साथ ही, सभी संबंधित विभाग ऐसी सभी परियोजनाओं की मासिक समीक्षा रिपोर्ट नियमित रूप से तैयार करें और उसे प्रगति डैशबोर्ड पर अपलोड करें। इससे न केवल परियोजनाओं की पारदर्शिता बनी रहेगी बल्कि उनके क्रियान्वयन की गति पर भी निरंतर निगरानी रखी जा सकेगी। मुख्यमंत्री आज यहां राज्य प्रगति डैशबोर्ड की बैठक में 75 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली मेगा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में देरी के कारण अनुमानित लागत में वृद्धि होती है, उसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए ।  उन्होंने कहा कि सभी विभाग परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं को तत्परता से दूर करें और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें ताकि जनता को इन सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

बैठक में जानकारी दी गई कि जींद में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का लगभग 91 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है और इसे अगले वर्ष दिसंबर माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसी प्रकार, अंबाला छावनी में बन रहे 'आज़ादी की पहली लड़ाई' के शहीद स्मारक का 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसे जनवरी 2026 तक पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।

राज्य सरकार सभी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित में सभी विकास  परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने राज्य प्रगति पोर्टल अन्य मेगा परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की, जिनमें युद्ध स्मारक स्टेडियम, अंबाला का उन्नयन, बी.के. (सिविल) अस्पताल, फरीदाबाद के परिसर में मातृ एवं शिशु अस्पताल और सेवा ब्लॉक का निर्माण, फरीदाबाद जिले में दिल्ली आगरा रोड एनएच-19 से दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेसवे वाया बल्लभगढ़ मोहना रोड तक 2 लेन के पेव शोल्डर युक्त 4 लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण, नूंह में पुराने सीएचसी परिसर में 100 बिस्तरों वाले जिला नागरिक अस्पताल का निर्माण और भारत सरकार के साथ एक संयुक्त उद्यम (एकेआईसी के तहत) एनआईसीडीसी हरियाणा एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर, हिसार का निर्माण शामिल है।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh