मिलजुल करें संकट का सामना, विपक्ष लोगों को न बरगलाए : मनोहर लाल

एलपीजी व तेल का अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करनाल में आम जनता से मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण किया 

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 15 मार्च : केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने अपने करनाल प्रवास के दौरान शनिवार सायं देर तक और रविवार को सुबह आम जनता से मेल मिलाप किया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। मनोहर लाल ने  अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी पार्टी के लोगों को समझना चाहिए कि यह एलपीजी व तेल सम्बन्धी अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला है, फिर भी भारत सरकार ने देश के लोगों को कोई समस्या नहीं आने दी है। ऐसे समय में विपक्षी पार्टियों को इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। बल्कि मिलजुल कर संकट का सामना करना चाहिए। विपक्ष बिना मुद्दे के गैस की किल्लत बताकर केवल लोगों को बरगला रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी का स्टॉक है और विदेशों से भी तेल व एलपीजी भरपूर मात्रा में आ रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और सभी के साथ आपसी प्रेम-प्यार से रहता है। ये ही हमारी देश की संस्कृति भी है। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली तब से लेकर देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और समस्त विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh