लोहड़ी एकता को सुदृढ़ करती है और समाज को उसकी जड़ों से जोड़ती है : मुख्यमंत्री

लोहड़ी हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 13 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी के साथ चंडीगढ़ स्थित अपने आवास संत कबीर कुटीर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान उन्होंने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisement

लोहड़ी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन परंपराओं का प्रतीक है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक भी उपस्थित रहे।

 

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूजा अर्चना कर लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित की और साथ ही हरियाणा वासियों के सुख और समृद्धि की कामना भी की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी केवल लकड़ी जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज को उसकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर भी है।

Special Offer
ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा, “ऐसे पर्व सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और हमें हमारी परंपराओं एवं मूल्यों की याद दिलाते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व एकता, समानता और समावेशिता को बढ़ावा देता है, क्योंकि समाज के सभी वर्गों के लोग समान उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ इसे मनाते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि ये पर्व हरियाणा में शांति और प्रगति लेकर आएंगे।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, हरियाणा भाजपा संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी.बी. भारती एवं डॉ. प्रभलीन सिंह, अभिनेत्री सतींदर कौर सत्ती सहित अन्य पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh