मंत्री अनिल विज ने चण्डीगढ ब्लास्ट की निंदा की, आरोपी जल्द किये जाएंगे गिरफ्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विज का तंज- राहुल गांधी रोज भेष बदल-बदल कर सामने आते है

कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि धड़े हैं और धडे अलग-अलग हो गए है : विज

डिजीटल जनगणना से सही डाटा होगा तैयार : विज

न्यूज़म ब्यूरो

चण्डीगढ, 2 अप्रैल। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गत दिवस चण्डीगढ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर हुए बलास्ट की निंदा की और कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफतार कर लिया जाएगा। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

Advertisement

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक वीडियो लगातार वायरल हो रही है जिसमें वे बस में यमराज के बेस में व्यक्ति से मिलते है और यमराज उन्हें बोलता है कि राहुल गांधी ने उनका काम छीन लिया, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने हास्यस्पद अंदाज में कहा कि ‘‘राहुल गांधी रोज भेष बदल-बदल कर सामने आते है तथा शायद उन्हीं से प्रेरणा लेकर ये व्यक्ति यमराज बन कर आया होगा’’।

कांग्रेस की आपसी अंतर कलह रुकने का नाम नहीं ले रही तथा एक बार फिर विधायक शैली चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना चाहते हुए बयान दिया कि आखिर वह किसी के कहने से इस्तीफा क्यों दे, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में में विज ने कहा कि ‘‘राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस की पोल खुल चुकी है और कांग्रेस धराशाही हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं है बल्कि धड़े हैं और धडे अलग-अलग हो गए है।

देश में कल से डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छी शुरुआत हुई है, डिजीटल जनगणना से पूरा डाटा हमारे पास होगा। उन्होंने बताया कि पहले घरों की और उसके बाद लोगों की जनगणना की जाएगी जिससे एक सही डाटा तैयार हो पाएगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh