मंत्री राजेश नागर ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के संग विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

चंडीगढ़, 18 नवंबर – हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने आज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें खाद्य आपूर्ति को लेकर जरूरी निर्देश दिए।

राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने बताया कि विभाग जल्द ही ऐसी तकनीक लाने जा रहा है जिसके बाद अनाज खरीद में किसी भी प्रकार के घोटाले की आशंका को समाप्त किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि हम जल्द ही इस तकनीक को लेकर आयेंगे जो मंडी में आने वाले अनाज की पूरी जानकारी रखेगी, इसके साथ – साथ हमें अपने राज्य में पैदा होने वाले अनाज की भी पूरी जानकारी अपडेटेड रहेगी।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया के उचित दर दुकानों पर राशन वितरण में शिकायतों को लेकर डिपो होल्डरों पर कार्रवाई में समय ना लगाएं।

इसके साथ ही यह तय करें कि सभी राशन की दुकानों पर 10 तारीख तक वितरण हो जाए और स्टॉक के बारे में बोर्ड लगा हो। राज्य मंत्री ने राशन की दुकानों पर उनके नाम का बोर्ड भी लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने, अनाज की बोरियों के लिए बारकोड की व्यवस्था करने और अनाज खरीद के संदर्भ में पीओएस मशीन खरीदने के टेंडर बारे भी चर्चा की।

मंत्री राजेश नागर ने राशन की दुकानों पर समय पर राशन का पहुंचना और बांटना सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अनेक प्रयासों के बावजूद मुझे शिकायतें मिल रही हैं, इस बारे में सख्त कार्रवाई की जाए। श्री नागर ने चावल मिलों की स्टेटस रिपोर्ट और फिजिकल वेरीफिकेशन के बारे में भी सख्ती और समयबद्ध काम करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री नागर ने कहा कि हम लगातार हरियाणा में सरकारी राशन की वितरण व्यवस्था को सुधारने में लगे हुए हैं। इसको लेकर अधिकारी से लेकर जिला के खाद्य आपूर्ति अधिकारी तक सभी को मिलकर ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। 

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh