विधायक जस्सी पेटवाड़ ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

हिसार। बीते कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में वोट चोरी के बड़े खुलासे के बाद आज हिसार में नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर चुनाव आयोग की निष्क्रियता और भाजपा सरकार की मिलीभगत के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज करवाया और चुनाव आयोग का पुतला फूंका।
हिसार। बीते कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हरियाणा में वोट चोरी के बड़े खुलासे के बाद आज हिसार में नारनौंद विधायक भाई जस्सी पेटवाड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर चुनाव आयोग की निष्क्रियता और भाजपा सरकार की मिलीभगत के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज करवाया और चुनाव आयोग का पुतला फूंका।
 
भाई जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने जो तथ्य देश के सामने रखे हैं, उन्होंने हरियाणा की राजनीति की सच्चाई उजागर कर दी है। एक ही व्यक्ति के नाम पर 22 वोट, अस्तित्वहीन मकानों में सैकड़ों मतदाता और यहाँ तक कि ब्राजील की नागरिक के नाम पर वोट दर्ज होना यह कोई त्रुटि नहीं बल्कि लोकतंत्र की खुली लूट है। भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर जनमत को अपमानित किया है और अब यह साफ हो गया है कि हरियाणा की यह सरकार जनता की नहीं बल्कि वोट चोरी की सरकार है।
 
इस दौरान आदमपुर विधायक श्री चन्द्रप्रकाश जी, उकलाना विधायक श्री नरेश सेलवाल जी, हिसार शहरी जिलाध्यक्ष श्री बजरंग दास गर्ग जी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भाई रोहित दलाल जी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोविन भाटला जी, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन श्री राजेन्द्र सूरा जी, भाई तेजवीर पुनिया जी, भाई सत्येन्द्र सहारण जी, हिसार शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष भाई भरत सोनी जी, पूर्व चेयरमैन श्री सुमन शर्मा जी, SC ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री रतन बड़गुजर जी, SC शहरी जिलाध्यक्ष भाई सोनू लंकेश जी, श्री नरेश प्रधान जी नलवा, श्री राजेश ओड जी, श्री ईश्वर मोर जी, श्री जंगी सिंघु जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh