“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्पष्ट संदेश – जो करेगा या करवाएगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा” – मंत्री अनिल विज
“कांग्रेस को हार की चिंता सता रही है, इसलिए अभी से रोना शुरू कर दिया” – अनिल विज
अम्बाला/चण्डीगढ, 13 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने दिल्ली लाल किला क्षेत्र में हुए आतंकी बम ब्लास्ट पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक गंभीर आतंकी घटना है जिसमें निर्दाेष लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और तत्परता के कारण एक बड़ी तबाही टल गई। उन्होंने कहा कि “हमारी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते एक भयंकर साजिश को विफल किया। मैं सभी सुरक्षा बलों को सैल्यूट करता हूँ जिन्होंने एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से देश को बचाया।” श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे
उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कौन लोग इस साजिश के पीछे थे, किसने विस्फोटक सामग्री मुहैया करवाई, और यह पूरी प्लानिंग कहां से की गई। विज ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्पष्ट संदेश है कि जो भी आतंकवादी घटनाओं में शामिल होगा या उन्हें अंजाम देने में मदद करेगा, उसे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”
“कांग्रेस को हार की आदत है, अब रोने की नई स्कीम लेकर आई है” – विज
बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने व्यंग्य किया कि कांग्रेस ने “हारने के बाद रोने की परंपरा” को अपनी आदत बना लिया है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस अपने स्कूल में कई तरह के रोने के तरीके सीख चुकी है एक, चुनाव हारने के बाद सियापा करना और दूसरा, वोट चोरी के आरोप लगाना। अगर वोट दो बन भी गईं, तो यह क्यों नहीं बताते कि कितनी डाली गईं और किसे पड़ीं? असली फायदा-नुकसान तो वोट डालने के बाद ही तय होता है।”
“कांग्रेस नेता (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) चाबी वाले खिलौने हैं, राहुल गांधी चाबी भरते हैं तो ये नाचने लगते हैं” – विज
अंबाला में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री विज ने कांग्रेस के नेताओं (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) पर तंज कसते हुए कहा कि “ ये तो (हुड्डा) तो चाबी वाले खिलौने हैं। जैसे ही राहुल गांधी चाबी भरते हैं, ये चलने लगते हैं, और जब वह रोक देते हैं, तो ये भी थम जाते हैं।
बाक्सः- इस मौके पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री ने आज सन 1965 में आई फिल्म ‘शहीद’ का देशभक्ति गीत भी गाया जिसके बोल हैंः-
जलते भी गए,
कहते भी गए,
आज़ादी के परवाने,
जीना तो उसी का जीना है
जो मारना वतन पे जाने
ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम
तेरी राहो में जान तक लूटा जायेंगे
फूल क्या चीज़ है
तेरे कदमो में हम भेंट अपने सरो की चढ़ा जायेंगे
कोई पंजाब से, कोई महाराष्ट्र से
कोई न्च् से है, कोई बंगाल से
तेरी पूजा की थाली में लाए हैं हम
फूल हर रंग के आज हर डाल से
नाम कुछ भी सही, पर लगन एक है
ज्योत से ज्योत दिल की जगा जायेंगे
तेरी जानिब उठी जो कहर की नज़र,
उस नज़र को झुका के ही दम लेंगे हम
तेरी धरती पे है जो कदम गैर का,
उस कदम का निशा तक मिटा देंगे हम
जो भी दीवार आएगी अब सामने,
ठोकरों से उसे हम गिरा जाएंगे
सेह चुके है सितम हम बोहोत गैर के
अब करेंगे हर एक वार का सामना
झुक सकेगा ना अब सरफरोशो का सर
चाहे हो खुनी तलवार का सामना
सर पे बांधे कफ़न हम तो हसते हुए
मौत को भी गले से लगा जायेंगे
ऐ वतन ऐ वतन।।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।