धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है पीएम मोदी का कुरूक्षेत्र दौरा : पंडित मोहनलाल बड़ौली

नायब सैनी सरकार आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को भी जोड़ रही है : बड़ौली

पीएम मोदी की नीतियों और सीएम नायब सैनी के सुशासन से हरियाणा हो रहा है खुशहाल : बड़ौली



चंडीगढ़, 23 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर हरियाणा में उत्साह का वातावरण है। पीएम मोदी 25 नवंबर को कुरूक्षेत्र में गुरू तेगबहादुर जी350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुभव केंद्र का उदघाटन कर जनता को समर्पित करेंगे वहीं अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अलावा ब्रह्मसरोवर की पवित्र आरती में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुरुक्षेत्र आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। भाजपा परिवार सहित प्रदेश की जनता इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कुरूक्षेत्र दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास की दृष्टि से हरियाणा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। श्री बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी अनुभव केंद्र को जनता को समर्पित करेंगे जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा और लोगों के लिए रोजगार के और अधिक अवसर खुलेंगे।

श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार पयर्टन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार का उद्देश्य आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को भी जोड़ना है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग के लोगों के उत्थान और शक्तिकरण के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में किए गए हर वादे को संकल्प के साथ पूरा करने में मुख्यमंत्री सैनी जुटे हुए हैं।

Advertisement

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों और सीएम नायब सैनी के सुशासन से हरियाणा खुशहाल हो रहा है। सरकार की हर योजना पात्र व्यक्ति तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा समृद्धि की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

*कांग्रेस को आत्मचिंतन की सख्त जरूरत : बड़ौली*

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का बढ़ता जनाधार, पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी के प्रति लोगों का प्यार और आशीर्वाद को कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस पार्टी की ओछी हरकतें कांग्रेस पार्टी का मानसिक संतुलन बिगड़ने का परिचय दे रही है। श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस को इस समय आत्मचिंतन की सख्त जरूरत है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh