प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को विश्व में दिला रहे हैं पहचान : मोहन लाल बड़ौली

हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की सराहना करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

नायब सैनी सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत में कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम

चंडीगढ़, 30 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम बूथ नंबर 33, भगवान विश्वकर्मा मंडल सोनीपत में कार्यकर्ताओं के साथ सुना। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ’’मन की बात’’ कार्यक्रम में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई इस सराहना से हर हरियाणवी गदगद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को विश्व में पहचान दिला रहे हैं। श्री बड़ौली ने हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की सराहना करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।  इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मेयर राजीव जैन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में चर्चा करते हुए कहा है कि महाभारत युद्ध से जुड़े अनुभवों को महाभारत अनुभव केंद्र (कुरुक्षेत्र) में साक्षात रूप से महसूस करना अत्यंत अद्भुत है। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्म सरोवर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होना उनके लिए अत्यंत विशेष और अविस्मरणीय अनुभव को मन की बात कार्यक्रम में बताया।
श्री बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। श्री बड़ौली ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने वोकल फॉर लोकल के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है।

 

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के विचार प्रेरणादायी रहते हैं और भाजपा के कार्यकर्ता भी पीएम मोदी के विचारों को सुनने के लिए उत्साहित रहते हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम न केवल कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है, बल्कि जनभागीदारी और सकारात्मक संवाद को भी बढ़ावा देता है। श्री बड़ौली ने कहा कि हमें वोकल फॉर लोकल के मंत्र को बढ़ावा देते हुए भारत में निर्मित वस्तुओं को खरीदना होगा। हम भारत में निर्मित वस्तुएं खरीदेंगे निश्चित देश के साथ-साथ प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनेगा।

 

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार में हर वर्ग का सपना साकार हो रहा है। नायब सरकार किसान, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 11 वर्षों में प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। नायब सैनी सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है। यह आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में है और इसे हासिल करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh