धड़ाम से गिर जाएगा शीतकालीन सत्र में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव
चंडीगढ़, 19 दिसम्बर। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के बयान कि ऑपरेशन सिंदूर में एक भी राफेल नहीं उड़ा…पर कडा पलटवार करते हुए कहा कि पृथ्वीराज चौहान देश के गद्दार हैं, जो हमारे जांबाज सैनिकों की तौहीन कर रहे हैं जिसका इन्हें कोई अधिकार नहीं है।
विज ने कहा कि इनके ऊपर तो केस करना चाहिए कि खुफिया बातों का इन्हें कैसे पता लगा और इनका किसके साथ तालमेल है। जो इनकी भाषा है वो किसी हिंदुस्तानी की भाषा नहीं हो सकती। ये तो पाकिस्तान के किसी की पढ़ाए पर बोल रहे हैं और यह भी जांच करनी चाहिए कि किस पाकिस्तानी के साथ इनका संपर्क है।

वहीं शीतकालीन सत्र में कांग्रेस की तरफ से लाए गए अविश्वास पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है और कांग्रेस द्वारा हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में धड़ाम से गिर जाएगा। विज शुक्रवार को मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे।
वहीं, मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे में प्रदर्शन चेतावनी दी है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि अब ये (कांग्रेस) खाली है और सब जगह से हार चुके हैं और कार्यकर्ताओं को व्यस्त रखने के लिए कोई न कोई कार्यक्रम इन्हें देने पड़ते हैं।
नाम बदलने में इन्हें तकलीफ क्या है, इन्हें तकलीफ है कि इसमें जो रामजी का नाम जो जुड़ गया उससे तकलीफ है। रामजी से इन्हें तो पहले दिन से ही तकलीफ है। जब राम मंदिर बना इन्हें जब तकलीफ थी अब बन गया तो तकलीफ है, अब मंदिर में श्रद्धालु जा रहे हैं इन्हें फिर तकलीफ है। इनको तकलीफ तो राम-रामजी से है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।