राखी प्रेम, विश्वास व सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक : रणबीर गंगवा

प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

न्यूज़म ब्यूरो

हिसार, 28 अगस्त। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है। राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि भावनाओं और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। यह पर्व परिवार एवं समाज में आपसी स्नेह, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

रणबीर गंगवा ने यह बात शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हिसार के बरवाला में बहनों से राखी बंधवाने के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन का पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी, सम्मान और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जुड़े होते हैं तथा समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बहनों ने आत्म-सुरक्षा, आत्म-संयम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया तथा सभी को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं बरवाला वासी उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh